सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा नहीं
- सिर्फ खून और पेसाब की होती है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। सीएचसी लोहरसन में बुनियादी सुविधाओं का अभाव हैं। यहां एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पीएचसी सांथा को 20 साल पहले उच्चीकृत करके सीएचसी लोहरसन का दर्जा दिया गया था। यहां पर सिर्फ खून, पेसाब की जांच की सुविधा उपलब्ध है। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा नहीं होने से मरीजों को दिक्कत होती है। उन्हें जांच कराने के लिए दूसरे जगह अथवा में प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है। वहीं सीएचसी में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां पर बेहतर इलाज की सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को जनपद मुख्यालय या प्राईवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान अतीक अहमद अंसारी, संतोष उपाध्याय, कृष्ण कुमार, श्यामधर, परशुराम चौरसिया, राजकुमार चौधरी आदि लोगों ने सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. यूएच अंसारी ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी है। वैसे सीएचसी पर जो मरीज आते हैं उनका इलाज किया जाता है। चिकित्सकों की कमी से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।