फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहलवा में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर छह दिन पूर्व जल गया। इस कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोहलवा में विद्युत सप्लाई के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पिछले छह दिनों से यह ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे जहां उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है, वहीं विद्युत से चलने उपकरण बेकार पड़े हैं। विद्युत उपभोक्ता प्रमिला, भोला, जीत बहादुर, अख्तर, रामचरन, जनार्दन, श्रीकांत, गुड्डू, छोटेलाल, चंद्रभान, मेवालाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वैसे पौली के ग्राम पंचायत कोहलवा में बस्ती जिले के विद्युत उपकेंद्र देईसाड़ से बिजली की सप्लाई होती है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि संबंधित को सूचना देकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें