संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों के बीच से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है। इसमें अनारक्षित वर्ग के पांच, अनारक्षित वर्ग महिला के तीन, अनुसूचित जाति के दो, अनुसूचित जाति (महिला) एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) एक सदस्य का चुनाव होना है। इसके निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी कक्ष संख्या 36 कलेक्ट्रेट में 27 अगस्त को 11 बजे से चार बजे तक दिए जा सकते हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच का न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी कक्ष में चार बजे से प्रारंभ होगी। यदि कोई उम्मीदवार वापस लेना चाहता है तो वह 31 अगस्त को 11 बजे से तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है। यदि निर्वाचन में मतदान आवश्यक हुआ तो न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी कक्ष में मतदान तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से तीन बजे के बीच संपन्न होगा।