फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिभंग की आशंका में बुजुर्ग का चालान

Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। लोकसभा चुनाव को लेकर मेंहदावल पुलिस को अब बुजुर्गों से शांतिभंग का खतरा होने लगा है। गांव गांव शांति भंग की कार्रवाई करने वाली पुलिस ने 83 वर्ष के एक बुजुर्ग को शांति भंग की धारा में पाबंद कर दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब रविवार को हल्का पुलिस नोटिस लेकर पहुंची।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया निवासी 83 वर्षीय मकबूल अंसारी पुत्र गुलाम सरवर को हल्का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में पाबंद किया है। बुजुर्ग मकबूल अंसारी का कहना है कि वर्तमान समय में उनकी उम्र 83 वर्ष है। 10 साल पहले वह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे वर्तमान समय में अवस्था अधिक होने के कारण अक्सर अस्वस्थ रहते हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा बिना पीड़ित की जानकारी लिए कमरे में बैठकर शांतिभंग की धारा में पाबंद किया जाना अन्याय पूर्ण है। इस संबंध में सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि यदि किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शांतिभंग की धारा में पाबंद किया गया है तो यह गलत हुआ है। उनका नाम शांति भंग की धारा से हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें