फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में बड़े भाई की लाठी से पीटकर हत्या

Sun, 30 Mar 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विनायक। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में स्थित बुंदीपार वार्ड में शनिवार रात बरामदे में सो रहे बड़े भाई की लाठी से हमलाकर छोटे भाई ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाभी की शिकायत पर छोटे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुंदीपार नगर पंचायत कार्यालय बगल स्थित अपने घर में विनायक त्रिपाठी (36) पुत्र हनुमान तिवारी अपनी पत्नी प्रतिमा दो बच्चों संग रहते थे। उनका छोटा भाई विक्रम उर्फ कन्हैया (28) भी साथ में रहता था। 29 मार्च की रात 12:30 बजे के करीब विनायक पत्नी व बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान विक्रम घर पहुंचा और भाई विनायक त्रिपाठी के सिर पर लाठी से हमला करने लगा।
चोट लगते ही विनायक जोर से चिल्ला उठे। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर विनायक की पत्नी उठी, और कन्हैया के हाथ में लाठी देखकर मदद के लिए गांव की ओर भागी। विनायक पर हमला कर लहूलुहान करने के बाद कन्हैया गांव में रह रहे सबसे बड़े भाई बबून त्रिपाठी के घर पहुंचा, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर वह गांव में स्थित पोखरे की ओर चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीण जुट गए और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई और रात में ही पोखरे पर पहुंचकर आरोपी कन्हैया को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम में भेज दिया।
बताया जाता है कि आरोपी विक्रम उर्फ कन्हैया कोई काम नहीं करता था। वह लोगों से घूम घूमकर पैसे मांगता था। वह कभी कभी ईंट भट्ठे आदि पर भी काम करता था। 20 दिन पहले विनायक ने किसी बात पर विक्रम की पिटाई कर दी थी। इसकी नाराजगी में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें