फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी झांसा देकर याैन शोषण करने का आरोप

Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने युवक और धमकी देने के आरोप में उसके दो सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी धनघटा क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रहती थी। किशोरी की मां का आरोप है कि वर्ष 2023 में गांव निवासी युवक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और वर्ष 2024 तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी और उसके भाई मारने-पीटने की धमकी देने लगे। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आरोपी कुलदीप यादव, इंद्रेश, राजदीप के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें