फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: 12 घंटे तक ईडी की केंद्रीय टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, धर्मांतरण मामले से जोड़ कर देखी जा रही जांच

Sun, 04 Jul 2021 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

गाइडेंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर ईडी ने मारा छापा।
विज्ञापन
ईडी की केंद्रीय टीम ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां बाजार स्थित गाइडेंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर शनिवार को ईडी की केंद्रीय पांच सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम ने सोसाइटी के अध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और अभिलेखों की छाया प्रति हासिल की।

विज्ञापन

सेमरियावां बाजार निवासी मोहम्मद हद्दीस अपने मकान के आगे के हिस्से में गाइडेंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी का कार्यालय संचालित करते हैं। सोसाइटी में मोहम्मद हद्दीस अध्यक्ष और उनके बेटे निसार अहमद सचिव हैं।

शनिवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की पांच सदस्यीय टीम इनके सोसाइटी के कार्यालय पर पहुंची। पूरे दिन टीम सोसाइटी के अभिलेखों को खंगाली और कर्मचारियों से पूछताछ की।

 

वहीं, कंप्यूटर, लैपटॉप, चेकबुक, सोसाइटी संबंधित सभी अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल भी की गई। सोसाइटी को कहां-कहां से और कब-कब कितना-कितना बजट मिला और कहां- कहां खर्च हुआ, इसकी भी जानकारी एकत्र की गई।


सचिव निसार अहमद के भाई अबरार अहमद ने बताया कि दिल्ली में एक संस्था से जुडे़ धर्मातंरण के मामलेे की जांच चल रही है। उसी कड़ी से इस संस्था को भी संदेह के घेरे में लेकर ईडी की टीम जांच पड़ताल करने आई है। जबकि ईडी की टीम इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा गई।

विज्ञापन

 

 

सेमरियावां के प्रधान अबरार अहमद को भी दिन भर टीम ने अपने साथ लेकर जांच पड़ताल की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि ईडी की टीम ने पुलिस का सहयोग मांगा तो उसे दिया गया। ईडी किस संबंध में जांच कर रही है। इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें