कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रस्तावों पर सदस्यों ने किया विमर्श, मिली स्वीकृति
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक
एसडीएम एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को संयुक्त खाता संचालन की मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेेश जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने निर्धारित एजेंडा बिंदु के अनुसार प्रस्तावों को समिति के सदस्यों के सामने विचारार्थ रखा। जिसे स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में खेल निदेशालय के निर्देशों के अनुरूप तहसील स्तर पर तहसील खेल विकास प्रोत्साहन समिति के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने के साथ तहसील स्तर पर एसडीएम एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को संयुक्त रूप से खाता संचालन करने की स्वीकृति दी गई। संयुक्त विकास आयुक्त के आदेशों के अनुपालन में 11 से 14 वर्ष के बच्चों को खेल-कूद में प्रतिभाग करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा चयन की कार्रवाई को पूर्ण कराये जाने की संस्तुति की गई। शासन के आदेशों के अनुपालन में समिति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्राविद विभाग द्वारा समिति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन सुनिश्चित किए जाने के संदर्भ में विचार-विर्मश करते हुए अनुमति दी गई। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव को सम्मिलित करते हुए जनपद स्तरीय फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन की अनुमति दी गई। आजादी के अमृत महोत्सव की कार्यवृत्ति के अंतर्गत बैडमिंटन हॉल का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से किए जाने के संदर्भ मेें विचार-विमर्श किया गया। भारतीय पारंपरिक सौष्ठव कलाओं के प्रशिक्षण केंद्रों अखाड़ा आदि का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए भारत के सभी क्षेत्रों में प्रचलित युद्ध कलाओं, मलखंरभ, पाइ डंडा आदि का विशिष्ट अवसरों पर प्रदर्शन के संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। डीएम ने बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को जनपद में खेल-कूद के क्षेत्र में अवसर तलाशने और प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को उनकी रुचि के हिसाब से माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।