फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित बाढ़ की तैयारी पूरी करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित बाढ़ की तैयारी पूरी करें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन

बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में अफसरों को दी हिदायत
निर्माणाधीन परियोजनाओं को 30 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आसपास के इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि बंधों, बाढ़ चौकियों, आश्रय स्थलों, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारी तैयारी कर लें।
बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी ड्रेनेज खंड-दो अजय कुमार ने संभावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता सहित 30 मई 2022 तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के तीनों तहसीलों के एसडीएम को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से किसी भी संभावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैंडपंपों को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के मौसम में संभावित जलभराव से निपटने के लिए पहले से ही जल निकासी की व्यवस्था एवं नालों की साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, धनघटा योगेश्वर सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, बीएसए दिनेश कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी नलकूप लालचंद और सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद थे।
आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार : डीएम
डीएम की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल व एसपी सोनम कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रमजान माह, ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
डीएम ने विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में ग्राम प्रधानों एवं समिति के सदस्यों से फीडबैक प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु सहित ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के साथ अपने सामान्य परिचय के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में अमन चैन, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों मनाए जाने की परंपरा की याद दिलाते हुए आगामी त्योहारों को भी मिलजुल कर मनाए जाने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए निरंतर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसी भी समस्या अथवा शिकायत की दशा में तत्काल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित करने की भी अपील की।
विज्ञापन

एसपी सोनम कुमार ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी समन्वयता के साथ मानने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए अपने-अपने हिसाब से त्योहारों को मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने विशेष तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाले अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपने स्तर पर ही इसे रोकने की बात कही। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संभावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, धनघटा योगेश्वर सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, बीएसए दिनेश कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, ईओ सुरेश कुमार मौर्य, सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें