फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह दिनों तक चली डीएलएड परीक्षा समाप्त, मिली राहत

Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार केंद्रों पर शामिल हुए थे 1281 परीक्षार्थी
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। डीएलएड की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। जिले के चार केंद्रों पर यह परीक्षा छह दिनों तक चली। इस परीक्षा में कुल 2766 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 112 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में 2654 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक व डॉयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा आठ जनवरी से शुरू हुई थी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद ब्लॉक एक और एचआर इंटर कॉलेज ब्लॉक दो, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में कुल द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के 2766 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 112 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि परीक्षा में 2654 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बीईओ निधि श्रीवास्तव, एचआर इंटर कॉलेज ए ब्लॉक में बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, एचआर इंटर कॉलेज बी ब्लॉक में बीईओ महेंद्र प्रसाद और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में बीईओ जनार्दन यादव मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

सचल दल प्रभारी डीआईओएस संदीप चौधरी ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें