फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर चौराहे से 100 मीटर पश्चिम बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गोला चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक नीले रंग की जिंस और नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की गई,लेकिन पहचान नहीं हो पाई। नियमानुसार पहचान न होने की दशा में 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें