फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी बिल्ंिडग मैटेरियल के दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कमरे में छत के कुंडे में फंदे से लटक कर दुकानदार द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
परशुरामपुर गांव निवासी दिलीप पटेल (36) उर्फ शेरू पुत्र गोरखनाथ नाथनगर चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात संदिग्ध हालात दिलीप की मौत हो गई। पीड़ित पत्नी रीता देवी ने बताया कि मंगलवार देर शाम भोजन करने के बाद पति अकेले कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए। बुधवार को काफी देर तक जब पति कमरे से बाहर नहीं निकले तो उन्हें जगाने के लिए वह कमरे में पहुंचीं। कमरे का दरवाजा खुला था और पति का शव छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन पहुंच गए। आनन- फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर गांव के लोग जुट गए। दिलीप की मौत की वजह को लेकर तरह - तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

सूचना पर पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, महीप पाल भी पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मृत शख्स शराब पीने का शौकीन था। शराब पीकर घर में विवाद करता- रहता था। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह का पता लगाया जा रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शराब की लत छुड़ाने को लेकर होता था अक्सर विवाद
ग्रामीणों के बताया कि दिलीप कुमार पटेल काफी मेहनती व परिवार के प्रति जिम्मेदार थे। उन्हें शराब पीने की लत पड़ गई थी। इसे छुड़ाने को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। परिजन उन्हें नशे की लत से मुक्ति दिलाना चाहते थे,लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पत्नी रीता देवी को इसकी काफी चिंता रहती थी। मृत शख्स के पिता गोरख प्रसाद, माता सावित्री देवी हमेशा दुखी रहते थे। दिलीप की मौत से पांच वर्षीय अनुपम व तीन वर्षीय मुन्ना के लोग चिंतित दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें