फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो के बीच फंसने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और बोलेरो के बीच फंसने से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

नंदौर/मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग पर नंदौर के पास शनिवार को हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी 37 वर्षीय बिंदलाल शनिवार को साइकिल से नंदौर बाजार गए थे। वह नंदौर स्थित बैंक के सामने दोनों तरफ से गुजरे ट्रक व बोलेरो के बीच में साइकिल लेकर फंस गए। खुद के बचाव के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पीड़ित परिवार के लोगों को दी। इधर, सूचना पर बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद पीड़ित परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से पीड़ित पत्नी सोना देवी, 18 वर्षीय बेटे रमेश, 14 वर्षीय दुर्गेश का रो-रो कर बुुरा हाल था। पीड़ित पत्नी यही कह रही थी कि मुखिया की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। अब परिवार का गुजर-बस कैसे होगा। एसओ विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें