फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो दिन से लापता युवक की पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 12 Oct 2023 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

कुशहरा गांव के युवक की लाश बुधवार को दरही मार्ग पर पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप में मिली। पुलिस ने जेसीबी से खोदाई करा कर शव को बाहर निकलवाया। पीड़ित परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में दो दिन पूर्व लापता कुशहरा गांव के युवक की लाश बुधवार को दरही मार्ग पर पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप में मिली। पुलिस ने जेसीबी से खोदाई करा कर शव को बाहर निकलवाया। पीड़ित परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गए। सीओ ने हाथ जोड़कर समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग माने।
विज्ञापन


कुशहरा गांव निवासी 35 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र मिठाई लाल के चचेरे भाई का नंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। सोमवार की शाम को राम प्रकाश गांव के एक युवक के साथ बाइक से चचेरे भाई को देखने नंदौर गए थे। गांव का युवक देर शाम घर लौट आया, लेकिन राम प्रकाश घर नहीं पहुंचे।

परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दरही पुलिया के पास राम प्रकाश ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से उतर गए थे। परिजनों ने ससुराल में पता किया तो वहां नहीं पहुंचे थे। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो मंगलवार देर शाम परिजनों ने बेलहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बुधवार को परिजन और गांव के कुछ लोग एसपी से मिले और शिकायती पत्र देकर लापता राम प्रकाश की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जाहिर की। शाम चार बजे पुलिस को पता चला कि दुर्गजोत-रुधौली मार्ग से आगे दरही मार्ग पर पुलिया के नीचे युवक का शव दिखा है। इसके बाद पुलिस ने शव को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें