फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत महिला के भाई की तहरीर पर पति, ससुर और सास पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित आमी नदी के पटना पुल के निकट शुक्रवार दोपहर में बोरे में विवाहिता की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से बोरे में रखे शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में कुछ लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के आमी नदी के पटना पुल के पास नदी में एक बोरे को देेखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया। बोरे को खोला तो उसमें महिला का शव मिला। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने शव की पहचान की। शव की पहचान 26 वर्षीय रिंकी यादव पत्नी राजेंद्र यादव निवासी चौरी कोतवाली के रूप में हुई। मृत महिला का मायका महुली थाना क्षेत्र के लोईयाभार में है। शव मिलने की सूचना पर महिला के मायके के लोग पहुंच गए और ससुरालियों पर हत्या का आरोप मढ़ा। मृतक महिला के भाई आनंद यादव ने महुली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी कुछ माह पहले हुई थी। बहन के पति, सास और ससुर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को बहन को विदा कराकर ले गए और उसकी हत्या कर बोरे में शव रखकर आमी नदी में फेंक दिया। एसओ महुली रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पति राजेंद्र यादव, ससुर राजदेव और सास कुसुम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें