फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दो भाई जेल भेजे गए

Tue, 04 Oct 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
जिला जेल
विज्ञापन
 बेटी से हुई छेड़खानी का उलाहना देने पर भुवरिया निवासी महिला की हत्या के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये दोनों लड़या गांव के निवासी है।
विज्ञापन


कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि भुवरिया गांव की रहने वाली एक किशोरी से लड़या गांव के रहने वाले जितेंद्र पुत्र प्रकाश ने 23 सितंबर को छेड़खानी की थी। इस मामले में किशोरी की मां इसरावती जब आरोपी के घर उलाहना देने गई तो मारपीट हो गई थी। आरोपी और उसके घरवालों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। बचाव में गए उसके पति और बेटे को भी चोटें आईं थी। घटना के दिन ही इस मामले में छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया था।

बाद में घायल इसरावती की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इस मामले मेें चार लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। जिसमें दो सगे भाई जितेंद्र और मकालू पुत्रगण प्रकाश को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें