फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
Gohana Honour Killing - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में मोबाइल चोरी होने के विवाद में सोमवार की रात नौ बजे लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

अलाउद्दीपुर गांव के रसूलपुर मौजा में एक व्यक्ति के घर से मोबाइल चोरी हो गया था। गांव के ही कुछ युवक एक स्थान पर बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही अनिल (25) पुत्र चंद्रपति वहां आ गया।

उसने सभी से मोबाइल चोरी हो जाने की बात कही। अनिल द्वारा मोबाइल चोरी होने की बात युवकों नागवार लगी और विवाद होने पर वे हाथापाई पर उतर आए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला टाल दिया। थोड़ी देर बाद एक बार फिर से आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने अनिल के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडे के अलावा नुकीले हथियारों से इतना मारा कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अनिल के घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कोतवाली भेजा। मृतक के पिता चंद्रपति ने गांव के ही गौतम पुत्र लल्लन, दूधनाथ पुत्र दलसिंगार, प्रीतम पुत्र लल्लन और राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल अविवाहित था और घर पर ही रहकर खेतीबारी करता था।  एसपी शिवहरी मीना ने कहा कि मामला मोबाइल को लेकर विवाद का है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें