फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी,महिला की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल के जमुअरिया खुर्द गांव में बुधवार सुबह बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के जमुअरिया खुर्द गांव निवासी चंद्रिका की पत्नी तारा देवी (40) सुबह आसमान में बादल देखकर छत से बिस्तर और धान आदि उठाने गईं थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और महिला उनकी चपेट में आकर झुलस गई। 
विज्ञापन


जानकारी के बाद आसपास के लोग महिला को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. रंजीत अग्रहरि ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। गांव वालों के ही सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांववासियों ने बताया कि मृत महिला का पति रोजी रोजगार के लिए मुंबई गए हुए हैं। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। जिनमें नागेश्वर(20), राजेश्वर(12) और पुत्री कामिनी(12) है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।  घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है, उसे भी घटना के बाबत गांव के लोगों के माध्यम से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें