राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाद में खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के चकिया गांव निवासी 60 वर्षीय उदय राज चौधरी पुत्र रघुवर चौधरी किसी काम से पैदल ही कांटे पेट्रोल पंप के पास गए थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गए।
बाद में जुटे लोग उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए और बाद में परिजन रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज ले गए। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि मृतक उदय राज चौधरी का शव कब्जे में ले लिया गया। जबकि बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल है और उसे लोग निकट के अस्पताल ले गए हैं।