हरियाणा के लिए जरूरी--
--------------
फर्जी दस्तावेज बनाकर हरियाणा पहुंचा दी अवैध लकड़ी
हरियाणा की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया डिप्टी रेंजर
खैर कटान मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला
हरियाणा के यमुनानगर की सीआईए टीम ने पकड़ी थी लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने अवैध लकड़ी का मामला पकड़ा था जिसमें बिल व इंद्राज समेत फर्जी दस्तावेज पाए गए। जांच टीम ने हरियाणा वन विभाग के एक बीओ समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ की तो सिरमौर जिले के माजरा के एक डिप्टी रेंजर की संलिप्तता पाई गई। हिमाचल पहुंच कर माजरा क्षेत्र के आरोपी एक डिप्टी रेंजर को बहराल से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को यमुनानगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से एक दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है।
हरियाणा की गठित एसआईटी टीम ने अपने राज्य में प्रवेश करते ही एक लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा था। इसमें वन माफिया के साथ कुछ वन कर्मियों की संलिप्तता पाई गई। मिली भगत से खैर के पेड़ों का कटान हुआ था। जांच में हरियाणा वन विभाग के बीओ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पूछताछ की गई, तो माजरा वन क्षेत्र के एक डिप्टी रेंजर के शामिल होने की बात सामने आई।
हिमाचल क्षेत्र में अवैध तरीकों से अमूल्य वन संपदा काटी जाती थी। फिर, जाली दस्तावेजों के माध्यम से वन माफियाओं के साथ पड़ोसी राज्यों में लकड़ी पहुंचती थी। इन लकड़ियों के फर्जी व इंद्राज समेत दस्तावेज तैयार होते जिससे हिमाचल के बहराल बैरियर से होकर हरियाणा में बेच दी जाती थी। इस मामले में माजरा क्षेत्र के डिप्टी रेंजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लकड़ी के फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के बीओ व पांवटा के डिप्टी रेंजर के सहयोग से यह दस्तावेज तैयार किए थे। मामले की जांच कर रहे हरियाणा के यमुनानगर एसआईटी टीम प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि टीम गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में हरियाणा वन विभाग के अधिकारी व पांवटा वन विभाग के डिप्टी रेंजर समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपियों को अदालत से एक दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पड़ोसी राज्य से एसआईटी टीम पहुंची थी। हिमाचल निवासी आरोपी वन विभाग के डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर, हरियाणा ले गई है।
------------------
सुरेश तोमर
....