बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसला कर लुधियाना ले गया। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को किशोरी को वापस लाकर खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर छोड़ कर आरोपी युवक भाग गया। किशोरी घर पहुंच कर परिजनों को दास्तां सुनाया तो परिजनों के होश हो गए। रविवार को पीड़िता को लेकर मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने, दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां का आरोप था कि छह फरवरी को उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही रहने वाला सर्वेश मौर्या नामक युवक बहला फुसला कर ले गया। जहां से बेटी को लेकर लुधियाना चला गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बेटी को मेंहदावल बाईपास लाकर छोड़ दिया और आरोपी युवक भाग गया। किशोरी घर पहुंच कर मां को पूरी जानकारी दी। इस मामले में आरोपी सर्वेश मौर्या के खिलाफ बहला कर ले जाने, दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ भेजा गया।