फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईघाट पर श्रद्धालु से नगदी और मोबाइल लूटा

Sun, 12 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
ढाईघाट पर लुटेरे श्रद्धालु से नगदी और मोबाइल लूट कर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि ढाईघाट पर पुलिस की शिथिलता से आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। जिला एटा कसबा जैथरा निवासी पंकज तिवारी अपने परिवार के साथ भंडारा करने के लिए शनिवार की सुबह आए थे। यहां पर पंकज तिवारी गंगा स्नान करने के लिए चले गए। उनकी मां रोशनी देवी और साली घाट पर कपड़े बदल रही थी। इस बीच दो युवक उनके पास पहुंचे और पेंट की जेब से 10 हजार रुपये और उनका मोबाइल और साली बबली का भी मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


परिवार के लोगाें ने शोर मचाया तो लुटेरों ने धमकाया और भागने लगे। शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भाग गए। पीड़ित परिवार ने मेला में मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि अब अपने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर घर जाएंगे।

उधर, एसओ मोहित यादव ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि ढाईघाट पर पुलिस की सुस्ती से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। आने वाले श्रृद्धालुओं की नगदी निकाल ली जाती है, लेकिन लुटेरों को पकड़ने के बजाय पुलिस घटना होने से ही इनकार करके पल्ला झाड़ने में लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें