फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं से भी दुर्व्यवहार

Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के उसरापार गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बचाव करने में पहुंचीं महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट एवं दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उसरापार निवासी रणविजय पुत्र गंगादीन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही नाहर सिंह के परिवार से उसकी जमीनी रंजिश चल रही है। रविवार को नाहर सिंह गोलबंद होकर अपने साथियों के साथ विवादित भूमि पर जबरियां कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

उसे बचाने आई घर की महिलाओं के साथ भी उन लोगों ने दुर्व्यवहार किया। पीड़ित ने गांव के ही नाहर सिंह, रामसिंह, विजय यादव, गोविंद, रविंद्र, गंगेश्वर और रामेश्वर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ धनघटा को मिली है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें