फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2017 10:52 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
‌‌‌ विरोध - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मगहर। 
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के सूती मिल रोड पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में रविवार को सभासद अबरार आलम के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। लोग हाथों में शराब के विरोध में लिखे हुए नारों की तख्तियां लिए हुए थे।
विज्ञापन


सभासद अबरार आलम ने कहा कि जिस जगह शराब की दुकान खोली जा रही है वहां दो वार्डों की आबादी है, आसपास मुस्लिम आबादी के अलावा शहीद बाबा का मजार, नजदीक में मस्जिद, मदरसा, कक्षा एक से आठ तक का विद्यालय और कब्रिस्तान भी है। ऐसे में यहां पर शराब की दुकान का खुलना समाज और वातावरण के विरुद्ध है। इसके लिए मोहल्ला चूड़ीफरोश और रहमान नगर के निवासी शराब की दुकान के विरोध में लामबंद हैं, जो जायज भी है। बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। अगर शराब की दुकान खुली तो सभी मोहल्लावासी इसका विरोध करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। खलील खान ने कहा कि मिल रोड पर शराब की दुकान खुलना ठीक नहीं है। दुकान न खुलने पाए इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद मोहम्मद इलियास, हाजी मोहम्मद अकरम खान, रियाज अहमद, बबलू यादव, मतेलू, सदलू, मोहम्मद हलीम, मोहम्मद नईम, आमिना, परवेज अहमद, मोहम्मद अकरम, आमिना, रुखसाना, समीउन्निशा, बदरुज्जमा, बदरुद्दीन, मुख्तार, अंबेतुन्निशा, शाहिद, हाफिज निजामुद्दीन, जमील अख्तर, शमशेर आलम, जितेंद्र प्रसाद, शाह आलम, आजाद बाबा, मोहम्मद अजमल, कैसर जहां, जैनब खातून, मेहताब आलम, सरफराज आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें