फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्चे की मौत पर जेई निलंबित

Fri, 13 Apr 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर बिलखती महिलाएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में गिरने से स्टाफ नर्स के बेटे मयंक की मौत के मामले में लापरवाह अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता को अपर निदेशक स्वास्थ्य बस्ती मंडल से संबद्ध कर दिया है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 मार्च को संयुक्त जिला अस्पताल में नव निर्मित सेप्टिक टैंक के पास खेलते दौरान अस्पताल की स्टाप नर्स गीता गौतम का छह वर्षीय पुत्र मयंक गिर गया। सेप्टिक टैंक पर ढक्कन नहीं लगा था और उसमें पानी भरा था। लोगों ने मयंक को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने उस समय कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही अस्पताल के कर्मचारी धरने पर भी बैठ गए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही थी। शासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और जांच कराई। इसके बाद अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश राकेश त्रिपाठी ने जेई राजेश कुमार को दायित्वों तथा कर्तव्यों के प्रति उदासीन मानते हुए तत्काल प्रभार से निलंबित कर अपर निदेशक स्वास्थ्य बस्ती मंडल से संबद्ध कर दिया है।   

15 मार्च को जिला अस्पताल के नव निर्मित सेप्टिक टैंक में गिरने से स्टाफ नर्स गीता गौतम के छह वर्षीय पुत्र मयंक की मौत हो गई थी। उस समय सेप्टिक टैंक का ढक्कन नहीं लगाया गया था। अवर अभियंता राजेश कुमार की लापरवाही मानते हुए अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन

                डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव, सीएमओ  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें