फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 01 Jun 2017 10:53 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेवाइचपार गांव के पश्चिम बागीचे में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। युवक का पैर जमीन से छू रहा था। इससे लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान क्षेत्र के गौरीराई गांव निवासी 27 वर्षीय विनोद साहनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


सेवाइचपार गांव के पश्चिम बागीचे की तरफ सुबह काम करने गए मनरेगा मजदूरों ने पेड़ से लटके एक युवक को देखा तो शोर मचाया। उसके बाद आसपास के गांव के लोग जुट गए। उसी बीच किसी ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दे दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जुटी भीड़ ने शव की पहचान विनोद साहनी पुत्र श्रीराम साहनी निवासी गौरीराई के रूप में की। पेड़ से लटक रहे युवक के एक पैर में चप्पल थी जबकि दूसरी चप्पल पैर के पास पड़ी थी। युवक का पैर जमीन से छू रहा था। प्रत्यक्षदर्शी शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि विनोद चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके सभी भाई अलग रहते हैं। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। विनोद का पत्नी से अच्छे संबंध न होने के कारण वह मायके में ही रहती है और मुकदमा भी लड़ रही है। घटनास्थल पर सीओ सुरेंद्र सिंह ने पहुुंच कर जांच-पड़ताल की। प्रथमदृष्टया जांच-पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें