फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पिकअप के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2017 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। चोरी की पिकअप के साथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई सौ लीटर डीजल और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के तीन चक्के बरामद हुए। मौके से फरार हुए कुछ बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी मऊ के रहने वाले है। चोरी का खुलासा करते हुए एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि 15 मई को बहादुरपुर गांव के पास चार पहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बुुधवार की रात पिकअप सवार युवक गाड़ी का चक्का खोल रहे थे। पुलिस टीम भी गश्त कर रही थी। चोरी करते गांव के लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी दो चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मऊ, मधुबन इलाके के बघेरनपुर गांव निवासी   अक्षय कुमार और सुनील के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद उप निरीक्षक रामप्रवेश, धीरेन्द्र सिंह, अखिलेश, नीरज ने पिकअप की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर तीन चक्के चोरी के मिले। गैलन में चोरी के ढाई सौ लीटर डीजल भी मिला। चोरों के पास पिकअप का कागज नहीं था। पूछताछ में उन्होंने बताया  कि पिकप गाड़ी भी चोरी की है। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें