फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामिया चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो इनामी चोर असलहा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

एक पर 10 हजार व एक पर पांच हजार का इनाम घोषित था
दुुधारा पुलिस और स्वॉट टीम को मिली सफलता
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से 10 हजार और पांच हजार के इनामी दो चोर को अवैध असलहे और चोरी के सामान के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरो को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि 19 मार्च को एसओ दुधारा रविंद्र कुमार गौतम और स्वाट टीम प्रभारी करूणाकर पांडेय को सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति जामडीह चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा। जिसमे से एक की पहचान जितेन्द्र उर्फ सिकन्दर पुत्र राधेश्याम उर्फ विगाडू निवासी लगड़ापार थाना बखिरा और दूूसरे की राहुल उर्फ दुर्गी पुत्र रामनयन निवासी रमुआपुर थाना बखिरा के रूप में हुई। जिसमे जितेंद्र के ऊपर 10 हजार और राहुल के ऊपर पांच हजार का इनाम था। जामा तलाश में दोनों के पास से सात चोरी की मोबाइल व एक असलहा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में चोरों ने बताया कि बरामद मोबाइल को वे लोग एक फरवरी को अगया चौराहे से दुकान पर से चुराये थे तथा पैसा भी चुराए थे। पैसा को खर्च हो गया तथा उसमे से शेष मोबाइल इधर उधर बेच दिए थे। आज शेष बचे मोबाइल बेचने हेतु जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिए गए। वे लोग भट्ठे पर मजदूरी करते है और उनका कोई स्थायी ठिकाना नही रहता, इधर उधर घूमकर भट्ठे पर एक माह दो माह रहकर नौकरी करते है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें