फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण, एसएमएस से पांच लाख रुपये फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन


- कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र है अभिषेक प्रजापति
- मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं
- भलुअनी का रहने वाला है छात्र, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपहर्ताओं ने छात्र के मोबाइल से उसके घरवालों को एसएमएस कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। भलुअनी के रहने वाले छात्र के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

भलुअनी कस्बा निवासी तारकेश्वर प्रजापति चाय की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा अभिषेक प्रजापति (16) सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा स्थित एक निजी विद्यालय में आठवीं का छात्र है। स्कूल में इन दिनों परीक्षा चल रही है। मंगलवार सुबह आठ बजे वह घर से विद्यालय के लिए निकाला, लेकिन वहां पहुंचा नहीं। सुबह 9:08 बजे किसी ने छात्र के घर फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने अभिषेक को स्कूल पकड़ रखा है। वे उसे मारपीट रहे हैं और चाकू दिखा कर धमका रहे हैं। तारकेश्वर प्रजापति ने तत्काल भलुअनी पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद भी अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रात 9:40 बजे अभिषेक के मोबाइल से एक परिजन के सेलफोन पर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग का एसएमएस आया। इसकी सूचना मिलते ही भलुअनी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह एसपी किरीट राठोड, एएसपी शिष्यपाल, बरहज सीओ निष्ठा उपाध्याय सदर कोतवाली पहुंचे और छात्र के परिवारवालों से जानकारी हालिस की। घरवालों ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है। छात्र की तलाश में पुलिस कई जगह छापे मार चुकी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें