पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सिद्धार्थनगर में दर्ज हैं 13 मामले।
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। मेंहदावल पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी बाइक चोर को हिरासत में लिया है। वह सिद्धार्थनगर जनपद का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में 13 गंभीर मामले दर्ज हैं और गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई है।
क्षेत्र के सौनौरा तिराहे पर एसआई डीपी त्रिपाठी हमराही अभिषेक सिंह और प्रवीन तिवारी के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो वह बाइक छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया और थाने लाए।
जहां पूछताछ में वाहन चोरी का निकला तथा हिरासत में लिया गया युवक सिद्धार्थनगर जनपद का शातिर अपराधी निकला। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के लोहिया नगर नरकटहा निवासी इरसाद उर्फ मंटू पुत्र झिननू है।
उसके खिलाफ सिद्धार्थनगर में 13 गंभीर मामले दर्ज हैं। बांसी कोतवाली पुलिस की ओर से इसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। बरामद बाइक मेंहदावल के धौरापार निवासी संतोष की है। जो कुछ दिन पूर्व रोडवेज से चोरी हुई थी। अभियुक्त को जेल भेजा गया है।