फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ट्रकों के टायरों की निकलवाई हवा

Sat, 01 Sep 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर ट्रक खड़ा कराने वाले व्यापारियों को लगाई फटकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। शनिवार को बीएमसीटी मार्ग स्थित टड़वरिया चौराहे पर बड़ी संख्या में सड़क पर वाहन खड़ेकर गल्ला लदान की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जसधीर सिंह यादव ने गल्ला व्यवसायियों को फटकार लगाई और ट्रकों की हवा निकलवा दी।

 

मेंहदावल नगर पंचायत से सटे टडवरिया चौराहा गल्ला व खाद्यान्न व्यवसाय का हब बना हुआ है। जहां अक्सर आधे रोड कामर्शियल वाहन खड़े कर लगातार गल्ला लदान होता है। इसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन

 

ऐसे में मामला एसडीएम जसधीर सिंह यादव के संज्ञान में आया तो करीब एक सप्ताह पूर्व वह मौके पर पहुंचकर गल्ला व्यवसायियों व ट्रक चालकों को सड़क पर वाहन लगाकर गल्ला लदान न करने का हिदायत देते हुए दुकानदारों को भी निर्देशित किया था कि इस तरह के कार्य भविष्य में न हो।
 

उसके बाद भी शनिवार को काफी संख्या में ट्रक दुकान के सामने बीएमसीटी मार्ग पर लगाकर खाद्यान्न लादे जा रहे थे। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुुंचे एसडीएम जसधीर सिंह यादव ने गल्ला व्यवसायी को कडी फटकार लगाई और टायरों का हवा निकलवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें