जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए जेवर और मोबाइल बरामद हुए हैं। शनिवार को जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार, एसएसआई कमलेंद्र कुमार के साथ प्लेटफार्म चार पर गश्त कर रहे थे। वहां उन्हें तीन संदिग्ध खड़े दिखे। पूछताछ की तो बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। शक होने पर तलाशी ली तो उनके पास से चांदी के जेवर, सोने की अंगूठियां, कई मोबाइल आदि मिले। पूछताछ में बताया कि यह जेवर और मोबाइल उन्होंने ट्रेनों से चोरी किए हैं। पकड़े गए करन सिंह उर्फ अर्जुन, अवनीश निवासी संगम बिहारी नई दिल्ली और राहुल उर्फ शिवा शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जंक्शन पर तीनों ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे थे।