बखिरा। क्षेत्र के हरदी चौराहा व सांथा क्षेत्र के करमा कला चौराहे से बखिरा पुलिस ने छह लोगों के पास से छह गैलनों में कुल 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी की धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने बताया कि सहजनवां तिराहे पर मौजूद चौकी इंचार्ज बखिरा मनोज सिंह को सूचना मिली कि तीन लोग कच्ची शराब लेकर आ रहे है। हरदी चौराहे पर पहुंचकर इंतजार करने लगे। हाथ में गैलन लेकर सिहटीकर की तरफ से आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह पुलिस देखकर भागने लगे। जिन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया। तलाशी में तीनों के पास दस-दस लीटर कच्ची बरामद की गई। पकड़े गए गुड्डू, सदानंद व मनोज के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार चौकी इंचार्ज सांथा आनंद कुमार सिंह ने सांथा क्षेत्र के करमा कला मोड़ पर तीन लोगों के पास से तीन गैलन में दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पकड़े गए इमिलिया निवासी शेषमन, भटौरा निवासी राजकुमार व गनवारिया निवासी रघुवीर लोध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।