फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दांतों से काट ली पत्नी की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे ग्राम नगला शर्की में सोमवार सुबह एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की दांतों से नाक काट ली, जिससे उसकी पत्नी लहूलुहान हो गई । बाद में उसके ही परिवार वाले विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शर्की निवासी संजू और उसकी पत्नी आरती (26) के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो दोनों आपस में झगड़ते रहे, लेकिन फिर दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि संजू को गुस्सा आ गया और उसने अपने दांतों से आरती की नाक काट ली। इससे आरती खून से लथपथ हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह दंपती को एक-दूसरे से अलग किया। उसके बाद संजू के परिवार वाले ही आरती को जिला अस्पताल ले गए और वहां उसे भर्ती कराया। इस संबंध में आरती ने कोई तहरीर आदि नहीं दी है। परिवार वाले इसे आपसी विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें