फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लग्जरी वाहनों के साथ अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान पुलिस ने चोरी के दो लग्जरी वाहनों समेत एक अंतरप्रांतीय चोर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
शुक्रवार को एसओ तरयासुजान विनय कुमार पाठक ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दनियाड़ी बाजार में वाहन चेकिंग की। इस दौरान तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग से गुजर रहे एक लक्जरी वाहन को रोककर गाड़ी के कागजों की जांच की। इस दौरान फर्जी कागजों के आधार पर चोरी की लग्जरी वाहन संचालित होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चोरी की लक्जरी वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के एक अन्य वाहन को भी बरामद किया। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि दो लग्जरी वाहनों के साथ एक अंतरप्रांतीय चोर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घर से नकदी और आभूषण चोरी
जौराबाजार। क्षेत्र के बेइली गांव में बुधवार की रात चोरी हो गई। घर से नकदी और आभूषण चोर चुरा ले गए। पीड़ित गोविंद कुशवाहा मुंबई में व्यवसाय करते हैं। काफी समय से घर खाली पड़ा था। बुधवार की रात जंगले का ग्रिल निकालकर चोर उनके घर में दाखिल हो गए और सामान चुरा ले गए।

दो दिनों में दो बाइक चोरी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी हो गई। वाहन स्वामियों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव बरईपट्टी में मेला करने आए संजय प्रसाद निवासी रुद्रपुर थाना कटेया, जिला गोपालगंज (बिहार) की बाइक चोरी हो गई। वहीं फाजिलनगर में इलाज कराने गए राजेश गुप्ता निवासी बलुआ समशेर शाही की बाइक एक निजी अस्पताल के सामने से चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
00000
गंगेश्वर त्रिपाठी


ससुराल आए युवक को बाइकलिफ्टर समझकर पुलिस ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द के बंगला टोले में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति को पुलिस चौकी पर उठा ले गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे मारा पीटा। ससुराल के लोगों ने पहुंचकर उसे पुलिस से छुड़ाया।
बताया जा रहा है कि बिहार खुर्द गांव के बिहार खुर्द में तरयासुजान थाना क्षेत्र के देवान बसडिला गांव के एक युवक की ससुराल है। वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल में गए थे, जहां से पुलिस उन्हें बाइकलिफ्टर समझकर चौकी पर पकड़ ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक की पूछताछ के दौरान पिटाई भी की। जब यह खबर उनके ससुरालवालों को मिली तो वे चौकी पर पहुंचे और उनका परिचय देकर किसी तरह छुड़ाया। पिटाई से घायल युवक का इलाज फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

समऊर चौकी प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसे अपराधी के भ्रम में उठाया गया था। बाद में युवक के रिश्तेदारों के आकर बताने पर उसे छोड़ दिया गया।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें