संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के हटवा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो सगे भाई और चार भतीजों की पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हटवा निवासी मटेलू का आरोप है कि तीन जून की शाम साढ़े सात बजे जमीन संबंधी विवाद की वजह से उसके पट्टीदार सिकंदर समेत अन्य चार लोगों ने उसे अपशब्द कहे। आरोप है कि उसे और भाई कतारू व चार भतीजों को अपशब्द कहते हुए लात घूंसा व लाठी डंडे से मारापीटा व घर में घुसकर सारा सामान क्षतिग्रस्त कर डाला। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि हटवा निवासी सिकंदर, शिवकुमार, रणजीत व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
-
घरेलू विवाद में महिला से मारपीट
बखिरा। चार दिन पूर्व क्षेत्र के कोपिया में घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित सरिता देवी का आरोप है कि तीन जून की शाम को आठ बजे घरेलू विवाद की वजह से उसके पट्टीदार राजबहादुर आदि ने उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर उसे लाठी डंडे से मारापीटा। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। विरोधियों ने जानमाल की धमकी भी दी। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि राजबहादुर, उसके बेटे विशाल व दामाद रणजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद