फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर संविदा विद्युत कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर संविदा विद्युत कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर विचार करने का आग्रह किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा विद्युत कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करते हुए अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने मानेदय भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया और निस्तारण की मांग की। धरने के बाद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जून 2019 से संविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान कम हो रहा है। बीच में चार माह सही से भुगतान हुआ, लेकिन फिर भुगतान में कटौती कर दी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कार्य का समय निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संपूर्ण कार्य बहिष्कार होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में विनोद कुमार, पिंटू, रतन कुमार, सोनू, परविंद्र चौधरी, सुजीत कुमार, सतीश चंद्र, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गिरजेश यादव, दिनेश चंद्र, उमेश कुमार, शोभित कुमार, अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें