फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली प्रियंका गांधी की संदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाली प्रियंका गांधी की संदेश यात्रा
विज्ञापन

- मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे के साथ लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में प्रियंका गांधी की संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान प्रिंयका गांधी का नारा मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञा पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में निकली संदेश यात्रा गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, समय जी स्थान होते हुए पुरानी सब्जी मंडी से वापस कार्यालय पहुंची। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन परेशान है। महंगाई चरम पर है और महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अन्य कई घोषणाएं की हैं। उसी प्रतिज्ञा पत्र के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह पद यात्रा निकाली गई है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत सिंह चमन, भुवनेश्वर भारती, दिलशाद अफसर, अमरेंद्र पांडेय, मीनू सिंह, महेंद्र कन्नौजिया, अशोक आर्य, अमित कन्नौजिया, विट्टू सिंह, विजय गुप्त, टासर सिंह, गुड्डू उपाध्याय, मदनदास आदि मौजूद रहे। इसी तरह से धनघटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संदेश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग धनघटा चौक से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बाबा दानी नाथ शिव मंदिर होते हुए उमरिया बाजार अशरफ पुर, ढेबरी से हैसर बाजार पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। शांती देवी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देश में खुशहाली और हरियाली लाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। इस मौके पर अजय सिंह, कन्हैया लाल यादव, आयाज उल हक, चंद्रमणि, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें