फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अक्तूबर के अंत तक शुरू होगा गोपालपुर पुल का निर्माण

Sat, 19 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा विकास खंड के गोपालपुर गांव में स्थित बुद्धा नाले के सियरहवा घाट पर पुल का निर्माण कार्य अक्तूबर माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग इसे लेकर सक्रिय है। बाढ़ व बारिश के कारण पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका था। जल्द पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस पुल का निर्माण होने से बीस से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

चार वर्ष से पुल निर्माण की मंजूरी व धन आवंटित होने के बाद भी पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका था। पुल का निर्माण वन विभाग ने अपनी भूमि बता कर रोका था। केंद्र सरकार ने चार माह पूर्व पुल निर्माण के लिए एनओसी दी जिसके बाद पुल निर्माण की आस जगी थी। अधिसूचना जारी होने के बाद कार्य शुरू नहीं हो सका था। वर्षा का समय शुरू होने से भी कार्य शुरू करने में दिक्कत आई। अब जल्द विभाग इस पर कार्य शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें