- नाथनगर क्षेत्र के अलीनगर का मामला, राशन की कालाबाजारी करने का आरोप
- पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के अलीनगर में निरस्त कोटे के कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने राशन की कालाबाजारी के मामले में गबन का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर हुई है।
पुलिस को दिए तहरीर में पूर्ति निरीक्षक नाथनगर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जुलाई को अलीनगर गांव के कुछ लोगों ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत की थी। कोटेदार मान सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन में घटतौली के साथ राशन की कालाबाजारी की जाती है। इस मामले में एसडीएम द्वारा गठित टीम ने जांच की थी। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई थी। सात अगस्त को उपजिलाधिकारी ने दुकान को निरस्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए 28 अगस्त को कोटे की दुकान नाथनगर से संबद्ध कर दिया गया।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि नाथनगर कोटेदार भोलानाथ ने लिखित शिकायत किया कि कोटेदार मान सिंह ने उठान से 15.58 क्विंटल गेहूं, 23.87 क्विंटल चावल कम दिया है। एसओ महुली हरेश तिवारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अलीनगर के निरस्त कोटेदार मान सिंह के खिलाफ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का अवैध कालाबाजारी में केस दर्ज किया गया है।