फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कानून में डिजिटल तकनीकों का व्यापक समावेश : एडीजे

Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक विद्यालय बूधा में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
विज्ञापन

- कहा न्याय व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नए कानून में महज दिखावटी अपडेट नहीं किया गया है। एक महत्वपूर्ण कानून लागू करके न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव हुआ है। डिजिटलीकरण व आधुनिकीकरण नए कोड की खास विशेषता है। ये बातें बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बूधा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कही।

एडीजे ने कहा कि अब डिजिटल चोरी और पहचान धोखाधड़ी के लिए प्रावधान किए गए है। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नए भारतीय न्याय संहिता में कई उभरते हुए अपराधों को संबोधित किया गया है। साइबर अपराध पर काफी ध्यान दिया गया है। उन्होंने प्राधिकरण के द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने जीरो एफआईआर तथा महिलाओं व बच्चों के साथ हुए अपराध पर बने कानून के बारे में बताया। कार्यक्रम में असनहरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मो. अशरफ अली, बृजेश गौतम, निशा शुक्ला, सुनीता राय छाया जायसवाल समेत अन्य शिक्षकों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपने जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान मुख्य रूप से बीईओ आशीष कुमार सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, विजय शंकर सिंह, शबाना खातून, नम्रता दुबे, शुभ्रा श्रीवास्तव, शीला कुमारी, सरिता चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें