फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सपाइयों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में सपाइयों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को खलीलाबाद के चंगेरा मंगेरा के राजस्व गांव असनहरा में बूथ चौपाल लगाई। सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने और अधिक से अधिक मतदाता बनाने व मृतक लोगों का नाम मतदाता सूची से कटवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि आज जनता सपा को वोट देने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त है इसलिए अब सपा की ओर निगाह लगाए हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के जरिए मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सपा की बूथ कमेटी इस पर अभी से जुट जाए। अपने क्षेत्र के 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाए। इसमें बीएलओ से सहयोग लें। सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। सपा के शासन काल की योजनाओं को भाजपा अपना नाम दे रही है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। इससे आम जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इस दौरान लाल मोहम्मद खान, प्रमोद, श्रवण पांडेय, जय पांडेय, ताज मोहम्मद, प्रधान शेषनाथ यादव, शशांक गोस्वामी, डॉक्टर एम रहमान अब्बासी, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें