कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच पर केस दर्ज
घर में घुसकर मारने-पीटने का मढ़ा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को तामेश्वरनाथ निवासी दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने के आरोप में केस दर्ज किया।
तामेश्वरनाथ निवासी कुसुम पत्नी कोमल का आरोप है कि आठ जनवरी की शाम विपक्षी दुर्गेश शराब पीकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर झगड़ा पर आमादा हो गए। आरोप है कि दुर्गेश के ललकारने पर उसकी पत्नी बिंदु देवी, बेटियां नेहा, स्नेहा और सहयोगी तूफानी भी मौके पर एकत्र हो गए। गोलबंद होकर लोग अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिए। वह भागकर अपने घर गई तो तो लोग उसके घर घुस गए। आरोप है कि दुर्गेश और तूफानी उसे पकड़ लिए और बुरी तरह मारे-पीटे। बिंदु, नेहा और स्नेहा उसके घर में रखे सामान को तोड़फोड़ दिया। उसके शोर पर परिवार और आस-पास के लोग जुट गए तो लोग धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हार-थककर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दुर्गेश और उसकी पत्नी बिंदु समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। आगे उसी के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।