फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में महुली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया। आंबेडकरनगर के रहने वाले पति समेत चार ससुरालियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के लखनापार निवासी वंदना पाल पुत्री प्रहलाद पाल ने बताया कि उसका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व आंबेडकरनगर जिले के असनारा के रहने वाले विकास सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। कुछ दिन पूर्व दहेज के लिए मारपीट कर भगा दिए। आरोप है कि देवर विशाल सिंह ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में पति विकास सिंह, सास मुंद्रिका देवी, ससुर वीर बहादुर सिंह, देवर विशाल सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी आदि का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें