संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक नबीउल्लाह निवासी औरंगाबाद ने शिकायत में बताया कि 12 मार्च को समय शाम पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसके पटीदार जहीर अहमद, शकील, हसीबुननिशा व हसरतुननिशा गाली देने लगे। मना करने पर लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में आए वसीउल्लाह को भी मारा-पीटा। साथ ही उसकी बाइक को तोड़ दिया है। पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है।