कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मेले में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रंजीत कुमार पुत्र निनकू प्रसाद निवासी गांव महादेवा पोस्ट हरिहरपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद ने शिकायत में बताया कि वह तामेश्वरनाथ में सपरिवार मेला देखने गए थे। वहां पर कुछ दबंग किस्म के लोग पुरानी रंजिश में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देते हुए मारे-पीटे। जिससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश, सचिन गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी के खिलाफ तहरीर के आधार पर एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है।