फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अप्रैल से जांची जाएंगी बोर्ड की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
23 अप्रैल से जांची जाएंगी बोर्ड की कॉपियां
विज्ञापन

बोर्ड की कॉपियों की जांच के लिए बने दो मूल्यांकन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2022 की परीक्षाएं 12 अप्रैल को समाप्त हो गई हैं। 23 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खलीलाबाद के एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल हैं। बोर्ड से शिक्षकों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए दो मूल्यांकन केंद्रों पर 23 अप्रैल से बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं जांच होगी। जिले में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां पर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए पानी, बिजली आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए उप नियंत्रकों को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड मुख्यालय से कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। सूची मिलने के बाद ही कहा जा सकता है कि कितने परीक्षार्थियों की कॉपियां जांची जाएंगी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें