संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। पौली में स्थित नवोदय एलिमेंट्री कोचिंग सेंटर का बीईओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोचिंग सेंटर भवन मानकविहीन पाया गया। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की बात बीईओ ने कही।
धनघटा क्षेत्र में बगैर मान्यता के कई कोचिंग सेंटर धड़ल्ले के साथ संचालित हो रहे हैं। इसी तरह एक सेंटर पौली में भी संचालित किया जा रहा था। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों से की तो बीएसए के आदेश पर बीईओ ने उसे पिछले वर्ष बंद कर दिया था। तभी से कोचिंग सेंटर बंद चल रहा है। बीईओ जनार्दन यादव ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक मुकेश कुमार मौर्य ने केंद्र को मान्यता देने के लिए अधिकारियों से मांग की है। कोचिंग सेंटर मान्यता के मानक पर खरा उतर रहा है कि नहीं इसकी जांच की गई। जांच में तमाम खामियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की जाएगी।