फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 3300 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 3300 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

जिले के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर छह अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी। बृहस्पतिवार की देर शाम तक परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप चिपकाने का कार्य हुुआ। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए एचआर इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर 3300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें पहली पाली नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा की तैयारियों की बाबत डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने लगातार बैठकें कर निर्देश जारी कर दिए थे। परीक्षा को लेकर चार सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं। जो परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन के पालन के तहत परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। इस संबंध में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा कराए जाने को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें