फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में हटवाए गए बैनर व पोस्टर

Sun, 17 Mar 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रशासन सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। साथ ही प्रशासन भी आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने में जुट गया है। रविवार को भी नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार भारती के नेतृत्व में शहर के कई वार्डों में बैनर व होर्डिंग हटवाए गए।
इस दौरान मेंहदावल बाईपास, ओवरब्रिज के नीचे, गोलाबाजार, जिला अस्पताल के आसपास, पुरानी तहसील, डीएम कार्यालय व आवास के आसपास सहित कई क्षेत्रों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर व होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू किया। सुबह से शाम तक पालिका कर्मी घूम-घूम कर होर्डिंग व बैनर हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शहर में बैनर, होर्डिंग हटा दिए गए हैं। इसके बाद यदि किसी ने बिना अनुमति के बैनर, होर्डिंग लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंकज कुमार, गोरख यादव, राधेश्याम, विनोद कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें